ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से इश्क लड़ाना पड़ गया महंगा, ऑफिस में घुसकर पत्नी ने इंजीनियर पति को चप्पल से पीटा

26-Aug-2023 04:28 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से इश्क करने की सजा एक इंजीनियर को मिली। दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पत्नी ने ऑफिस में घुसकर अपने इंजीनियर पति की जमकर धुनाई कर दी। मामला अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से जुड़ा हुआ है। अपने परिजनों के साथ पीड़ित पत्नी दफ्तर में पहुंच गये जहां घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। महिला के परिजनों ने ऑफिस से भाग रहे इंजीनियर को पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने चप्पल से इंजीनियर पति की पिटाई कर दी। 


इंजीनियर की पिटाई होता देख कार्यालय के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इंजीनियर साहब को पत्नी से पीटता देख लोग भी हैरान रह गये। काफी देर बाद लोगों को पूरा माजरा पता चला। इस दौरान पत्नी मोबाइल छिनने की कोशिश कर रही थी लेकिन इंजीनियर ने मोबाइल छिनने से रोकने लगे और मौका पाकर फरार हो गये। जिसके बाद कार्यपालक अभियंता की पत्नी और बेटी समाहरणालय पहुंची जहां एसपी ऑफिस में आवेदन दिया। 


एसपी को दिये गये आवेदन में यह बताया गया कि कार्यपालक अभियंता का दूसरी महिला के साथ अफेयर है। जिसके चक्कर में उसने पत्नी और बेटी को खर्चा देना भी बंद कर दिया है। इंजीनियर पति सारा पैसा अपनी दूसरी महिला पर बहा रहा है। पति को महिला ने बार-बार समझाया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। उनके इस रवैय्ये से परेशान होकर पत्नी और बच्चे उनके दफ्तर पहुंच गये। जहां इंजीनियर पति की चप्पल से पिटाई कर दी। पत्नी और बेटी ने एसपी से त्वरित कार्रवाई किये जाने की मांग की। 


बता दें कि कार्यपालक अभियंता की पत्नी स्मिता रंजन अपने बेटा और बेटी के साथ पटना में फ्लैट लेकर रहती है। उनकी बेटी एमबीबीएस फाइनल इयर की छात्रा है जिसे पैसे के अभाव में आगे की पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है। पिता पढ़ने के लिए पैसे नहीं देते वो दूसरी महिला के चक्कर में लगे रहते हैं। ऐसे में उसका डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाएगा। इस बात से बेटी और मां परेशान है। पति को समझाने की पत्नी ने कोशिश भी की लेकिन सब बेकार साबित हुआ। वो एक महिला से प्रेम करते हैं उसी पर पूरा पैसा बहा रहे हैं। पहली पत्नी को वो देखना तक नहीं चाहते। पत्नी स्मिता रंजन ने औरंगाबाद एसपी से न्याय की गुहार लगायी है। वही ऑफिस में पिटाई के बाद इंजीनियर पति फरार हो गया है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है।