ब्रेकिंग न्यूज़

चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / news / ऑफिस की लड़की के प्यार में दीवाना हुआ युवक, गर्लफ्रेंड के घर पहुंच...

ऑफिस की लड़की के प्यार में दीवाना हुआ युवक, गर्लफ्रेंड के घर पहुंच कर दिया ये काम, उसके बाद जो हुआ ...

25-Mar-2023 10:53 AM

By First Bihar

NAWADA : इश्क में कोई वो काम भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है, जिसे करने की सोच उसने पहले शायद ही कभी सोची है। ऐसा अक्सर सुनने को मिलता है कि प्यार में पड़े लोग सही गलत का फर्क तक नहीं कर पाते हैं। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के नवादा जिले के हिसुआ से निकल कर सामने आया है। जहां, एक ही ऑफिस में काम कर रहे लड़का - लड़की के बीच रिश्ते इतने गहरे हो गए कि मामला शादी तक पहुंच गया और उसके बाद जो माहौल बन गया तो काफी हैरतअंगेज है। 


दरअसल, जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर उसके मांग में सिंदूर भर दी। इसकी सूचना मिलते ही प्रेमिका के परिजन भड़क गए। गुस्से में लड़की के परिजनों ने लड़के की जमकर पिटाई  कर दी। इसके बाद प्रेमी युवक को पुलिस को सौंप दी। सूचना मिलने पर हिसुआ थाना एसआई हिमांशु पप्पू ने हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान से दोनों प्रेमी जोड़ा को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। वहीं, इस मामले की पूरी क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।


बताया जा रहा है कि, प्रेमी युवक रेलवे ग्रुप डी में झारखंड के बोकारो  में कार्यरत है।  दोनों पूर्व में रेलवे में एक साथ काम करते थे। इस दौरान ही दोनों के बीच प्यार पनपा और दोनों एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लड़की का जब दूसरी जॉब ग्राम सेवक का जॉब हिसुआ में हुआ तो हिसुआ के प्रोफेसर कालोनी में एक मकान किराए पर लेकर रहने लगी। जहां प्रेमी युवक आने-जाने लगा। जिसके बाद युवक का प्रेम परवान चढ़ा तो युवती के मांग में सिंदूर भर दिया और पत्नी बना लिया ,


वहीं, जब इस बात की भनक युवती के परिजनों को लग गया तो गुस्साए लड़की के परिजनों ने पहले तो युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की फिर पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे हिसुआ थाना के एसआई हिमांशु पप्पू दोनों को हिरासत में लेकर हिसुआ थाने लेकर चले गए। जहां दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 


इधर, इस पूरे मामले हिसुआ पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रेमी युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के दाऊद नगर थाना के कनाप ग्राम निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, प्रेमिका की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के सचौल ग्राम निवासी राधा कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।