पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
03-Jun-2023 04:41 PM
By First Bihar
PATNA: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भयंकर रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वीआई प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सहनी ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में उनकी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। ईश्वर पीड़ित परिवारों को दुख की इस घड़ी में हिम्मत दें।
मुकेश सहनी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि एक साथ तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं। जिसके कारण इतने लोग हताहत हो गए। उन्होंने ओडिशा सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार से अपील की है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सहनी ने कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं बल्कि पीड़ितों के साथ खड़े होने का है।
उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग केंद्र सरकार से की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में न जाने कितने लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक साथ तीन ट्रेनों की आपस में भिड़ंत हो गई। भारतीय रेल भी इस पूरे मामले को बारीकी से देखें और हर बिंदु की गहराई से जांच करें।
वहीं विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि हाल के कुछ दिनों को देखा जाए तो 2016 के बाद यह सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है। इस दुर्घटना में जितने लोग हताहत हुए हैं, उन सब के प्रति हमारी संवेदना है।