सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
03-Jun-2023 03:19 PM
By First Bihar
PATNA: ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर रेल हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस भीषण रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यूपीए की सरकार में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद ने इस हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि रेलवे की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। लालू ने दावा किया है कि इस हादसे में 800 लोगों की मौत हुई है।
लालू ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस बहुत ही फास्ट ट्रेन है और उस ट्रेन से उन्होंने भी सफर किया है। रेलवे की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है। लालू ने दावा किया है कि करीब 800 लोगों की मौत इस हादसे में हुई है जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जो लोग भी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के आश्रृतों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग केंद्र सरकार से की है।
बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे ओडिशा के बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई थी। इस भयानक ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 तक पहुंच गई है जबकि 900 से अधिक घायल रेल यात्रियों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पीएम मोदी ने हाई लेबल मीटिंग की और घटना की पूरी जानकारी ली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।