ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / ओडिशा रेल हादसे में अबतक बिहार के 37 लोगों की मौत, 25 लोग...

ओडिशा रेल हादसे में अबतक बिहार के 37 लोगों की मौत, 25 लोग अब भी लापता

06-Jun-2023 01:39 PM

By First Bihar

PATNA: ओडिशा में बीते शुक्रवार को हुए भयंकर रेल हादसे में मारे गए बिहार के लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस हादसे में बिहार के अबतक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबित बिहार के मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है जबकि 25 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घायलों में बिहार के 60 लोगों को इलाज ओडिशा के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बिहार सरकार की एक टीम मंगलवार को भुवनेश्वर जाएगी।


बालासोर रेल हादसे में पहले बिहार के 25 लोगों के मौत की पुष्टि हुई थी लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 37 हो गया। हादसे में जान गंवानें वाले लोगों में सबसे अधिक मधुबनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि मुजफ्फरपुर के चार, भागलपुर के तीन, पूर्वी चंपारण के तीन, पूर्णिया के दो, नवादा के दो, पश्चिम चंपारण के दो और दरभंगा के दो मृतक शामिल हैं।


बिहार सरकार का आपदा प्रबंधन विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मंगलवार को अधिकारियों की एक और टीम भुवनेश्वर जाएगी जो वहां इलाज करा रहे लोगों की मदद करेगी। इससे पहले भी एक टीम ओडिशा पहुंची थी जो हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों का शव उनके घर भेजने में जुटी हुई है। बिहार के 6 मृतकों को शव अबतक उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। बता दें कि बालासोर हादसे में अबतक 275 लोगों की जान जा चुकी है जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।