बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
03-Jun-2023 10:57 AM
By First Bihar
MOTIHARI : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में बिहार को भी बड़ा झटका लगा है। इस रेल दुर्घटना में बिहार के एक मजूदर की मौत हो गयी है तो दो लोग की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जबकि देशभर के 280 से लोगों की मौत हो गयी है। इसको लेकर देशभर के तमाम राजनेता ने दुःख भी जताया है। ऐसे में अब बिहार से जुड़ी हुई यह जानकारी निकल कर सामने आयी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा रेल हादसे में पूर्वी चंपारण जिले के एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। वह रामगढ़वा प्रखंड के चिकनी गांव का रहने वाला था। दुर्घटना में घायल हो गए। इसके साथ ही दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना में घायल मजदूर से फ़ोन कर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी है। इस रेल दुर्घटना में मृतक की पहचान हो गई है। यह रामगढ़वा प्रखंड के चिकनी गांव का रहने वाला राजा पटेल(25) बताया जा रहा है। जबकि इन दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है उनके नाम विजय पासवान और अंजित पटेल है।
बताया जा रहा है कि, चिकनी गांव के 9 मजदूर केरल मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। सभी मजदूर रामगढ़वा स्टेशन से गुरूवार को केरल जाने के लिए मिथिला ट्रेन से हावड़ा गए। जहां से शुक्रवार को केरल के लिए कोरोमंडल एक्स्प्रेस पर सवार हुए। रास्ते में ओडिशा में ट्रेन हादसे का शिकार बन गई। इस रेल हादसें में अबतक देश भर में 280 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है।
वहीं, मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया है। मृतक राजा पटेल के घर में कोहराम मच गया है।उसकी पत्नी सुनिता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं अन्य घायलों के परिजन भी बेहद परेशान हैं। गांव भर के लोग पीड़ित परिवारों के घरों पर जुटे हैं। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, ओडिशा के बालासोर मे बड़ा रेल हादसा हुआ है। बालासोर से करीब 40 किलोमीटर आगे कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई। टक्कर के बाद कोरोमंडल ट्रेन की स्लीपर बोगी के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 280 हो गयी है। इसके साथ ही इस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने समीक्षा बैठक भी बुलाई है।