ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

ओबीसी मोर्चा ने मोदी सरकार के 8 साल की गिनाई उपलब्धियां.. BJP के कई मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

07-Jun-2022 03:54 PM

PATNA : आज पटना महानगर के विद्यापति के सभागार में भाजपा के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अतिपिछड़ा/पिछड़ा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन ओ.बी.सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान के अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन मोर्चा के उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक शिवपूजन राम ने किया.


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, बिहार सरकार के भूमी सुधार और राजस्व मंत्री रामसुरत राय जी, पर्यटन मंत्री नारायण जी, और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में दिघा विधायक संजीव चौरसिया मौजूद रहे. हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी जी संबोधित करते हुए मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने सेवा सुशासन गरीब कल्याण के रूप में मना रही है। आठ वर्षों में मोदी जी के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है उसके बारे में सभी को अवगत कराया।


कहा कि पिछली सरकार में अतिपिछड़ों एवं पिछड़ो को दबाया जाता था, मगर मोदी सरकार में अतिपिछड़ा एवं पिछड़ो के लिए बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनका विकास कर रहें हैं। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार ने प्रधानमंत्री शौचालय योजना के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि पहले जब महिलाएं खुले में शौच करने जाती थी तो लोग हेय दृष्टि से देखते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी घरों में शौचालय देकर सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। आवास दिया, मुफ्त राशन, आयुष्मान, जन धन योजना, दिव्य ज्योती योजना, सुकन्या योजना, अटल पेंशन योजना, जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ मिला है।