ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान

ओवैसी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी BJP कैंडिडेट को Y+ सिक्योरिटी, इस वजह से गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

08-Apr-2024 11:08 AM

By First Bihar

DESK : हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा उम्मीदवार माधवी लता को Y+ सुरक्षा प्रदान की गई है। माधवी विरिंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं। इसके साथ ही वह हिंदुत्व के लिए मुखरता से अपनी आवाज उठाती रही हैं। इसके साथ ही माधवी लता भरतनाट्यम डांसर भी हैं। वो हैदराबाद में सामाजिक कामकाज के लिए भी जानी जातीं हैं। अब वह ट्रस्ट और संस्थाएं हेल्थकेयर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं।


दरअसल, हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दे रहीं भाजपा उम्मीदवार माधवी लता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें Y+ कैटगरी की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर माधवी लता को यह सुरक्षा दी है। जानकारी के मुताबिक, Y+ कैटगरी की सुरक्षा में 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं। वहीं, पांच पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर के आसपास मौजूद रहते हैं। वहीं, छह पीएसओ तीन शिफ्ट में संबंधित वीआईपी को सुरक्षा प्रदान करते हैं।


मालूम हो कि भाजपा ने हैदराबाद से पहली बार महिला उम्मीदवार पर दांव खेला है। इससे पहले पार्टी ने भगवत राव को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि भगवत को ओवैसी से लगभग 3 लाख वोटों से हार झेलनी पड़ी थी। इस बार भाजपा ने महिला उम्मीदवार को उतारकर मुकाबला कड़ा करने की कोशिश की है। लेकिन ओवैसी को उसके गढ़ में हराना आसान नहीं है।


बताते चलें कि डॉ. माधवी विरिंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं। वो हिंदुत्व के लिए मुखरता से अपनी आवाज उठाती रही हैं। माधवी लता भरतनाट्यम डांसर भी हैं। वो हैदराबाद में सामाजिक कामकाज के लिए जानी जातीं हैं। उन्होंने कोटी महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया है।