ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी बोले.. बिहार में नौकरी खत्म कर रहे नीतीश, हम देंगे 10 लाख...

तेजस्वी बोले.. बिहार में नौकरी खत्म कर रहे नीतीश, हम देंगे 10 लाख युवाओं को रोजगार

21-Oct-2020 02:24 PM

AURANGABAD: तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद के ओबरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार एक तो नौकरी नहीं दे रहे हैं जो पहले से नौकरी कर रहे लोग हैं उनको 50 साल के उम्र में रिटायर कर रहे हैं. लेकिन मेरी सरकार बनी तो 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा. 

मेरा एक हेलिकॉप्टर भारी

तेजस्वी यादव ने ओबरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि मेरा एक हेलिकॉप्टर हैं, लेकिन मोदी और नीतीश जी का 20-20 गो हेलिकॉप्टर छोड़े है. लेकिन फिर उनलोगों को अकेले हम भारी पड़ रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि हम न तो भाषण सुनाकर पकाने आए हैं और न थकाने वाले भाषण देने आए हैं. ओबरा की जनता के साथ हम इस बार फरियाने आए हैं. इस बार मौका दीजिए. हमने नौजवान उम्मीदवार को टिकट दिया है. क्योंकि बिहार को युवा ही लेकर चलेंगे. 

10 लाख लोगों को देंगे रोजगार

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे एक बार मौका दीजिए. नवरात्री तल रहा है. मैंने कलश का स्थापना किया है और संकल्प लिया हैं. आप यहां के उम्मीदवार को जिताएंगे तो मैं सीएम बनूंगा और बिहार के 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा. समय पर वृद्धा पेंशन बुजुर्गों को नहीं मिल रहा है, लेकिन मेरी सरकार बनेगी तो नियमित मिलेगा. नीतीश कुमार बिहार के सरकारी कर्मचारी को 50 साल की उम्र में ही रिटायर कर रहे हैं. एक तो उपर से बेरोजगारी और उसपर से नौकरी खत्म कर रहे हैं. बाहर काम करने वाले बिहारी मजदूरों को नीतीश कुमार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया. पैदल आए तो ट्रक ने रौंद डाला. 

धर्म के नाम पर मत दे वोट

तेजस्वी यादव ने कहा कि कई निर्दलीय चुनावी मैदान में है. लेकिन धर्म के नाम पर वोट नहीं देना है. एक-एक आदमी 10-10 वोट का इंतेजाम करेगा. तेजस्वी ने कहा कि विकास के लिए ओबरा को जिला भी बनना पड़ेगा तो वह बनाएंगे. एक तरफा वोट पड़ना चाहिए.