ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / शख्स की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में पड़ोसियों ने घटना को दिया...

शख्स की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में पड़ोसियों ने घटना को दिया अंजाम

05-Apr-2020 11:45 AM

AURNAGABAD: जमीन विवाद को लेकर एक शख्स की गोली मारकर पड़ोसियों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. यह घटना ओबरा थानाक्षेत्र के रतवार गांव की है.

मृतक बारुण थाना क्षेत्र के रेडिया गांव का रहने वाला पप्पू पासवान था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रतवार गांव में अपने नाना रामेश्वर पासवान के घर में रहता था. रविवार की सुबह नाना के जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्ष में झगड़ा हो गया. गोली मारने का आरोप पप्पू पासवान के नाना के गोतिया अनिल पासवान, संतोष पासवान पर लगा है. वही संतोष पासवान एवं अनिल पासवान घायल है.

दो आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ पहुंचकर शव  को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम  के लिए औरंगाबाद भेज दिए. पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. डॉक्टर ने बताया है कि मृतक के साथ दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हैं. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.