ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

न्याय के लिए भटक रही रिटायर्ड फौजी की बेटी, चार महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए पिता के हमलावर

21-Sep-2020 05:24 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक रिटायर्ड फौजी की बेटी अपने पिता को इंसाफ दिलाने के लिए सीतामढ़ी के एसपी और डीएसपी कार्यालय का चक्कर 4 महीनों से लगा रही है. सीतामढ़ी के डीएसपी रमाकांत उपाध्याय के कार्यालय में पूर्व सैनिक की बेटी आरती अपने पिता को न्याय दिलाने पहुंची थी. आरती ने बताया कि पुलिस ने उसके पिता के साथ हुए घटना में अब तक किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है. 


आपको बता दें की 4 महीने पहले रिटायर्ड फौजी पर लोगों ने जानलेवा हमला किया था, जिसमें धारा 27 आर्म एक्ट, हत्या की नीयत से हमला 307 सहित कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पूरी घटना परिहार थाना क्षेत्र के मानिकपुर मूसहरनीया गांव की है. जहां एक रिटायर्ड फौजी पर हत्या की नीयत से 9 लोगों ने घातक हथियारों से  जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसमें वह कई महीनों अस्पताल में भर्ती रहे. उनके सिर में इतनी गंभीर चोट आई थी, जिसमें उनके सिर का मेजर ऑपरेशन  किया गया और सिर पर दर्जन भर से अधिक टांके लगे थे. 


घटना के 4 महीने बाद भी अब तक इस मामले में कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है. पूर्व सैनिक गजेंद्र राय के भाई हैं. परिहार थाने में कांड संख्या 73/2020 दर्ज करवाई गई थी, जिसमें 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पूर्व सैनिक की बेटी आरती ने बताया कि इस घटना में शामिल अपराधी खुलेआम घूमते हैं लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं करती है. 


आरती ने कहा कि वह 4 महीने में कई बार सीतामढ़ी के एसपी तथा सीतामढ़ी के डीएसपी से इस मामले को लेकर मिली. एसपी अनिल कुमार द्वारा न्याय का भरोसा दिया गया लेकिन अब तक कोई अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ. साथ ही डीएसपी से मिलने के लिए कहा था जब आरती डीएसपी से मिली तो डीएसपी ने एसपी साहब के पास आरती को जाने को कहा.