मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Nov-2022 06:05 PM
By SONU
NAWADA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से बार - बालाओं का तमंचे के साथ डांस का वीडियो लगातार वायरल होते रहता है। इसको लेकर पुलिस महकमे द्वारा बार - बार छापेमारी कर गिरफ्तारी भी की जाती है, लेकिन इसके बाबजूद इस पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के नवादा जिले से सामने आया है।
बिहार के नवादा जिला का एक बार - बालाओं का तमंचे के साथ एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक पहले तमंचे के साथ बार बालाओं के साथ डांस करते दिखाई दे रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस प्रकार से युवक कानून को चुनौती देते हुए कई लोगों के सामने बार बालाओं के साथ तमंचे के साथ डांस कर रहा है। वीडियो देखने से यह प्रतीत होता है कि तमंचे की नोक पर ही युवक बार बालाओं को जबरन डांस करा रहा है और उस उसके डर से सभी नतमस्तक हो रहे हैं।
गौरतलब हो कि, बिहार में तमंचे के साथ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार पुलिस अपराध के आंकड़ों को लेकर भले ही खुद से अपनी पीठ थपथपा लेती हो। लेकिन जमीनी हकीकत क्या है। वह किसी से छिपी हुई नहीं है। नवादा जिले में वायरल इस वीडियो को लेकर पुलिस के पास कोई सुचना नहीं मिली है। हालांक, इस मामले में कोई सुचना मिलती है तो कारवाई कि जाएगी।