ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ

पटना के अस्पताल में शराब पिलाकर नर्स के साथ रेप : अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहा था कंपाउंडर, पुलिस ने दबोचा

07-Oct-2022 01:02 PM

PATNA : राजधानी पटना में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से जुड़ा है। यहां निजी अस्पताल के कंपाउंडर ने एक नर्स को पहले तो धोखे से शराब पिलाया और बाद में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान आरोपी ने नर्स का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल कर पिछले कई महीनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। परेशान नर्स की गुहार पर पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया।


दरअसल, नालंदा की रहने वाली पीड़ित नर्स कंकड़बाग के सचिवालय कालोनी स्थित एक अस्पताल में काम करती है। यहीं उसकी मुलाकात लखीसराय के महेशपुर निवासी कंपाउंडर राजेश से हुई थी। पीड़ित नर्स के रहने के लिए अस्पताल में ही एक कमरा अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिया गया है। बीते अप्रैल महीने में एक दिन आरोपी कंपाउंडर राजेश अचानक नर्स के कमरे में पहुंच गया। उसके हाथ में शराब की बोतल भी थी। आरोपी ने पीड़िता को पहले जबरन शराब पिलाई और फिर शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।


इस दौरान आरोपी कंपाउंडर ने पीड़ित नर्स का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर नर्स के साथ अक्सर रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। जब भी मौका मिलता राजेश नर्स के कमरे में पहुंच जाता था और वीडियो दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करता था। राजेश की हरकतों से परेशान नर्स ने इस बात की जानकारी अपने सहकर्मियों को दी। नर्स के सहकर्मियों ने उसे सलाह दी कि वह पुलिस से इसकी शिकायत करे। सहयोगियों की सलाह पर पीड़ित नर्स ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को धर दबोचा।