ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

नूपुर शर्मा का वीडियो देखना एक युवक को पड़ा महंगा, जिहादियों ने युवक पर किया चाकू से हमला, हालत नाजुक

18-Jul-2022 09:05 PM

By SAURABH

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नूपुर शर्मा का वीडियो देखना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया है। जिहादियों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


आनन-फानन में युवक को दरभंगा में भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में इलाज जारी है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस घटना का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में नजर आ रही है क्योंकि एफआईआर से नूपुर शर्मा का नाम हटा दिया गया है।


इस मामले में तीन लोगों को आरोपित किया गया था जबकि पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित परिवार को एफआईआर के बाद लगातार धमकी मिल रही है। एफआईआर कॉपी से नूपुर शर्मा का नाम हटाए जाने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध दिख रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार अंकित नामक युवक सीतामढ़ी में एक पान की दुकान पर पान खाने गया हुआ था। इस दौरान पर नूपुर शर्मा का वीडियो मोबाइल पर देख रहा था। तभी मो. बिलाल सहित तीन युवक पान की दुकान आए और नूपुर शर्मा का वीडियो मोबाइल पर देखते ही गुस्सा हो गये। पहले तो तीनों सिगरेट का धुंआ अंकित के चेहरे पर फेंका फिर उसे गाली-गलौज करने लगे। नूपुर शर्मा का वीडियो मोबाइल पर देखने की सजा अंकित को देने लगे। अंकित की दाहिने तरफ कमर के पास चाकू से तीनों ने हमला किया। 


अंकित गंभीर रूप से घायल है और दरभंगा आईसीयू में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने तत्काल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी अब भी मौके से फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने गये। तब नूपुर शर्मा का नाम एफआईआर से हटाने के बाद केस दर्ज किया गया। आवेदन से जब तक नूपुर शर्मा का नाम हटाया नहीं गया तब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में प्रशासन की भूमिका भी संदेह के घेरे में दिख रही है। 


 घटना नानपुर थाना क्षेत्र के नानपुर गांव की है। बहेड़ा जाहिदपुर गांव निवासी मनोज झा के बेटे अंकित कुमार को चाकू मारी गयी है। पीड़ित पिता ने नानपुर गांव के गोड़ा उर्फ गुलाब रब्बानी, मो नेहाल, मो हेलाल, मो बेलाल सहित पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में आशिष कुमार ने बताया गया कि उनके भाई अंकित कुमार को चाकुओं से छह बार हमला किया गया है।


 अंकित पान खाने के लिए नानपुर गया था। इसी दौरान वह नुपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था जिस पर गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर सभी युवक चाकू से प्रहार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। लोगों के सहयोग से जख्मी अंकित को नानपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा रेफर किया गया। जहां जख्मी युवक का इलाज चल रहा है। वहीं डीएसपी बिनोद कुमार, इन्स्पेक्टर शशिभूषण सिंह, पुअनि विजय राम के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल गोड़ा उर्फ गुलाब रब्बानी व मो नेहाल सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।