रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड
09-Oct-2019 01:10 PM
DESK : टीवी पर एक्टर्स की जो जिंदगी हमें नजर आती है कई बार वो असल जिंदगी में बिलकुल अलग होती है. ग्लैमर की दुनिया में एक्टर्स को कई बार अलग-अलग परिस्थितियों से जूझना पड़ता है. इसी परेशानी से जूझ रहीं है फेमस टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार. नुपुर 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' और 'स्वरागिनी' जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं हैं. इसके अलावा नुपुर 'फुलवा', 'दिया और बाती हम' जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं. लेकिन आज उनकी स्थिति इतनी बुरी हो गयी है कि उन्हें घर चलाने के लिए गहना तक बेचना पड़ा.
आपको बता दें कि 24 सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) को नोटिस जारी किया था और बैंक पर छह महीनों के लिए लेनदेन समेत कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं. इस नोटिस के बाद बैंक का कोई ग्राहक 25,000 रुपये से ज्यादा की रकम नहीं निकाल सकता है. नुपुर का बैंक अकाउंट इसी बैंक में होने पर उन्हें ये परेशानी हुई.
मीडिया से बातचीत के दौरान नुपुर ने कहा- 'मैं बड़े आर्थिक संकट से जूझ रही हूं. मेरे अन्य बैंकों में भी खाते थे, जिसे मैंने कुछ साल पहले ही इस बैंक में ट्रांसफर कर लिया था. मैं बस इतना जानती हूं कि मेरा परिवार और मेरी अब तक की जमा पूंजी पूरी तरह बंद पड़ गई है.'