ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / नंबर प्लेट पर MAA-PAPA-BOSS लिखना पड़ गया महंगा, 745 वाहन मालिकों पर कार्रवाई

नंबर प्लेट पर MAA-PAPA-BOSS लिखना पड़ गया महंगा, 745 वाहन मालिकों पर कार्रवाई

09-Mar-2024 04:45 PM

By First Bihar

PATNA: परिवहन सचिव के निर्देश पर सभी जिलों में HSRP विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत कुल 745 वाहन मालिकों और  चालकों पर कार्रवाई की गई। पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाता है और दूसरी बार पकड़े जाने पर वाहन को जब्त किया जाता है वही तीसरी बार पकड़े जाने पर रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई होती है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी वाहनों में एच.एस.आर.पी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। 


ऐसा देखा जा रहा है कि नबंर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर को छेड़छाड़ कर 8055 को बदल कर BOSS और 4141 को बदल कर PAPA  लिखते हैं। ऐसा करना मोटरवाहन अधिनियम का उल्लंघन है। परिवहन सचिव ने बताया कि सभी वाहन मालिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे मोटरवाहन नियमों का पालन करें। अपने वाहनों पर अनिवार्य रुप से हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) ही लगायें। इससे सड़कों पर सुरक्षा, व्यवस्था और पारदर्शिता बढ़ेगी।


बिना HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेषन प्लेट) और वाहन नंबर से छेड़छाड़ कर BOSS, PAPA इत्यादि जैसे शब्द बना कर वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों/चालकों के विरुद्ध शनिवार को सभी जिलों में विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना एचएसआरपी, अस्पष्ट नंबर और नंबर को छेड़छाड़ कर बॉस, पापा इत्यादि लिखा कर वाहन चलाने वाले 745 वाहन मालिकों/चालकों का ऑन स्पॉट चालान काट जुर्माना लिया गया। यह अभियान परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सभी जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई और ईएसआई द्वारा चलाया गया। 


आगे भी चलेगा एचएसआरपी विशेष जांच अभियान


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिलों द्वारा चलाये गये विशेष जांच अभियान में कई दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों पर बिना एचएसआरपी प्लेट लगाये तथा नंबर प्लेट पर स्टाइलिश तरीके से तरह-तरह के शब्दों को प्रदर्षित कर वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। ऐसा किया जाना मोटरवाहन अधिनियम का उल्लंघन है। उल्लंघनकर्ताओं पर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। जिलों में यह अभियान आगे भी चलाया जायेगा।


नंबर प्लेट पर नंबर की जगह लिखा था मां, पाप, बॉस, सरपंच 

जिलों में चलाये गये एचएसआरपी विशेष जांच अभियान के दौरान नंबर प्लेट पर नंबर की जगह कई तरह के शब्दों को देखने को मिला। छपरा जिले में वाहन जांच में बाइक पर नंबर की जगह सरपंच, मधुबनी में बॉस, नवादा में कूल, राजा भाई, तथा अन्य तरह के पदनाम, जाति एवं धार्मिक सूचक शब्द प्रदर्शित किये गये थे। 


जांच पदाधिकारियों द्वारा जुर्माना के साथ दी गई चेतावनी

एचएसआरपी विशेष जांच अभियान में उल्लंघनकर्ताओं से जुर्माना वसूला गया एवं वाहन जांच पदाधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया कि स्टाइलिश नंबर की जगह एचएसआरपी नंबर अनिवार्य रुप से लगा लें एवं नंबर की छेड़छाड़ कर मानक के विरुद्ध कुछ भी अंकित न करें। दोबारा पकड़े जाने पर वाहन की जब्ति की जायेगी एवं इसके बाद भी एचएसआरपी नहीं लगाया गया तो निबंधन रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है।  


विभिन्न धाराओं के तहत 2500 रुपया का जुर्माना

दरअसल दोेपहिया व चारपहिया वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर को छेड़छाड़ करते हुए कुछ वाहन मालिक नंबर प्लेट पर 8055 को बदल कर BOSS और 4141 को बदल कर PAPA लिखते हैं। केंद्रीय मोटरवाहन नियमावली के नियम 50 व 51 के तहत नंबर प्लेट के लिए मानक निर्धारित किये गये हैं। इसका उल्लंघन किये जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 177 और 179 के तहत 2500 रुपए जुर्माने का प्रावधान है। 


अपने वाहनों पर अनिवार्य रुप से लगवायें एचएसआरपी

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि सभी वाहन मालिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे मोटरवाहन नियमों का पालन करें। अपने वाहनों पर अनिवार्य रुप से हाई सिक्यूरिटी  रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) ही लगायें। इससे सड़कों पर सुरक्षा, व्यवस्था और पारदर्शिता बढ़ेगी। वाहन मालिकों द्वारा वाहनों की नंबर प्लेट पर स्टाइलिश नंबर लिखवाने के कारण सीसीटीवी कैमरे से चालानिंग में संबंधित वाहन की पहचान नहीं हो पाती है। कैमरे इन नंबरों की जांच नहीं कर पाते। इसके अलावा अपराधी भी ऐसे नंबरो का फायदा उठाकर पुलिस की पकड़ से बचने का प्रयास करते हैं। 


वाहनों के नंबर प्लेट या बॉडी पर जाति, धर्म, प्रोफेशन, नाम, प्रतीक, फोटो या अन्य किसी चीज को लिख कर वाहन चलाने से अन्य वाहन चालकों का ध्यान बंटता है और दुर्घटना भी होती है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत नंबर प्लेट के लिए एक निश्चित मानक निर्धारित किया गया है। वाहनों के नंबर प्लेट पर अवैध रुप एवं स्टाइलिस तरीके से ( BOSS, PAPA इत्यादि) नंबर  लगी हो तो आम लोग भी परिवहन विभाग के कंट्रोल रुम नंबर- 9153971897 पर फोटो भेज वाट्सएप के जरिये शिकायत कर सकते हैं। संबंधित वाहन को चिन्हित कर ऐसे वाहन मालिक पर कार्रवाई की जायेगी। 


क्या है एचएसआरपी?

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों पर एकरुपता से प्रयुक्त होने वाली एक नंबर प्लेट है। इसका उद्देश्य संपूर्ण देश में वाहनों की नंबर प्लेट एकरुपता से प्रदर्षित करने का है। ये प्लेट निबंधन संख्या के अतिरिक्त विभिन्न विशिष्टियों से युुक्त नंबर प्लेट है।