ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार, फरीदाबाद से पुलिस ने दबोचा

15-Aug-2023 06:59 PM

By First Bihar

DESK: नूंह हिंसा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने नूंह हिंसा भड़काने के आरोपी बिट्टी बजरंगी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। बिट्टी बजरंगी गौ रक्षक बजरंग दल के फरीदाबाद इकाई का प्रमुख है, जिसपर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।


नूह में शोभायात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह लगातार पुलिस और यात्रा का विरोध कर रहे लोगों को चैलेंज करते हुए सुना गया था। इसके साथ ही बजरंगी पर आरोप है कि उसने मेवात के मुस्लिमों से विवादित बात कहकर उन्हें भड़काने की कोशिश की थी।


बता दें कि हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद द्वारा 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया था। यात्रा पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया था, जिसके बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में दो होम गार्ड और एक इमाम समेत 6 लोगों की जान चली गई थी।