ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

NTPC के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, दो अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

11-Jan-2024 07:01 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में NTPC के सिक्योरिटी गार्ड पर हुई गोलीबारी मामले का खुलासा पुलिस ने दो दिनों के अंदर कर लिया। पुलिस ने दो अपराधियों को एक देसी कट्टा, कारतूस और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। मामले का उद्भेदन करते हुए डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि एक अपराधी जिस पर कई कांड दर्ज है वो भागने में सफल रहा है। वही सिक्योरिटी गार्ड का इलाज शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। 


बता दें कि मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी प्लांट में बीते 9 जनवरी को सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग की गयी थी। जिसमें सुरक्षा गार्ड बुरी तरह घायल हो गये थे। उनके सिर में लगी गोली को निकाल लिया गया। घायल अवस्था में उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज अब भी चल रहा है। इस घटना को लेकर सुरक्षाकर्मी के सुपरवाइजर के द्वारा अज्ञात तीन अपराधियों के खिलाफ कांटी थाने में केस दर्ज कराया गया था। 


मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गयी और दो दिनों के अंदर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को चोरी की घटना के दौरान इस गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्व में कई कांडों में जेल जा चुके अपराधियों के द्वारा इस कांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दो अपराधियों को एक देसी कट्टा, कारतूस और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।