ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / UGC NET की परीक्षा स्थगित, NTA ने नई तारीखों का किया एलान

UGC NET की परीक्षा स्थगित, NTA ने नई तारीखों का किया एलान

14-Sep-2020 07:30 PM

PATNA :  इस वक्त UGC NET परीक्षा से जुडी हुई एक ताजा अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने 16 से 18 सितंबर और 21 से 25 सितंबर के बीच होने वाली NET परीक्षा को एनटीए ने सतहजीत कर दिया है. एनटीए की तरफ से एडमिट कार्ड अभी तक जारी नहीं किए गए हैं जिस कारण यह तय माना जा रहा था कि परीक्षा स्‍थगित की जाएगी. नेशनल टेस्ट एजेंसी की ओर से इस परीक्षा के लिए नई तारीखों का एलान भी किया गया है.


एनटीए ने अपने नोटिस में बताया कि, 'नेट परीक्षा की तारीखें आईसीएआर परीक्षाओं AIEEA-UG/PG और AICE-JRF/SRF (Ph.D.) 2020-21 से क्लैश कर रही थी. जिसके चलते यूजीसी नेट को री-शेड्यूल किया गया है. जिसे लेकर विस्तृत संशोधित समय सारणी बाद में जारी की जाएगी.


यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड अब अगले सप्‍ताह तक जारी किया जा सकता है. COVID-19 महामारी के कारण UGC NET 2020 का जून संस्करण समय से आयोजित नहीं किया जा सका और इसे सितंबर में कर दिया गया.  परीक्षा का पूरा शिड्यूल अब जल्‍द जारी किया जाएगा.


NTA ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि UGC NET 2020 परीक्षा 16 सितंबर से आयोजित नहीं की जा सकेगी. परीक्षा अब 24 सितंबर से शुरू होगी तथा पूरा शिड्यूल जल्‍द जारी किया जाएगा.


इस परीक्षा का पहला पेपर टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा जिसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे. वहीं, दूसरा पेपर सब्जेक्ट पर आधारित होगा. इसमें स्टूडेंट्स 84 विषयों में से किसी एक विषय का चयन किये रहते हैं और कैंडिडेटस उसी विषय की परीक्षा दे सकते हैं.  यूजीसी नेट का सिलेबस नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पहले ही जारी किया जा चुका है.


एग्‍जाम ऑनलाइन माध्‍यम से ही आयोजित किया जाएगा.  छात्रों को मल्टिपल च्‍वाइस सवालों में सही जवाबों को सेलेक्‍ट करना होगा.  ध्‍यान रहे की एग्‍जाम के नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी.