पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
30-Dec-2019 02:37 PM
By KK Singh
ARA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही राज्य में NRC लागू नहीं करने का दावा कर रहे हों लेकिन उनके ही कैबिनेट में शामिल बीजेपी कोटे के मंत्री अब खुलकर कहने लगे हैं कि बिहार में NRC लागू होकर रहेगा। बिहार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि बिहार में भी पूरे देश के साथ-साथ NRC लागू होगा।
प्रमोद कुमार ने कहा है कि NRC केंद्र की मोदी सरकार के एजेंडे में है और देश की संसद से बने कानून को सभी राज्यों को लागू करना ही होगा। मंत्री प्रमोद कुमार का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब बीजेपी कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल कोई भी मंत्री NRC के मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।
आपको बता दें कि NRC को लेकर नीतीश कुमार अपनी राय पहले ही सार्वजनिक कर चुके हैं। CAA के मुद्दे पर जेडीयू के अंदर प्रशांत किशोर ने पार्टी नेतृत्व के फैसले का खुलकर विरोध जताया था। जिसके बाद नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार में NRC लागू नहीं होगा।