Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
31-Jan-2020 03:12 PM
PATNA: बिहार में एनआरसी और एनपीआर पर महागठबंधन के नेताओं ने नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. कहा कि सीएम नीतीश कुमार कहते हैं कि यहां बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा तो कैसे यहां पर काम शुरू हो गया है.
बिहार NPR पर काम करने वाला पहला राज्य
तेजस्वी ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है. कहा कि ‘’NRC-NPR पर पकड़ा नीतीश कुमार का सफेद झूठ पकड़ा गया. बिहार में NRC-NPR का काम शुरू हो चुका है. अधिकारी की चिट्ठी ने राज खोल दिया है. अभी NPR का कार्य किसी भी प्रदेश में शुरू नहीं हुआ है. लेकिन बिहार में NRC की प्रक्रिया नीतीश कुमार ने शुरू कर दी. अब आपको तय करना है असली संघी कौन है ?’’
जीतन राम मांझी ने कहा- फाइलों पर काम शुरू
हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी नीतीश पर निशाना साधा है. मांझी ने भी ट्वीट कर कहा कि’’ नीतीश कुमार कहते हैं कि सूबे में NRC लागू नहीं होगा और सरकारी फाइलों में NRC का काम शुरू भी हो गया है. फिर से किसी केस के नाम पर अमित शाह ने आपको डरा दिया क्या?
कुशवाहा ने बोले- भाजपा से भी आगे निकले नीतीश
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि’’ आप तो भाजपा से भी आगे निकल गए. पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि एनआरसी पर चर्चा ही नहीं हुई और आप आदेश जारी करवा दिए. ऊपर से प्राचार्यों पर राजनैतिक दल से मिलीभगत का आरोप ! आप झूठे और पलटू हैं, फिर से साबित हुआ! कुर्सी खातिर कुछ भी करेंगे ?’’