ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत

Home / news / NRC के विरोध में उतरे जगन मोहन रेड्डी, गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों एकजुट करने...

NRC के विरोध में उतरे जगन मोहन रेड्डी, गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों एकजुट करने में आगे बढ़े PK

23-Dec-2019 06:15 PM

PATNA : NRC के खिलाफ गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों को एकजुट करने मेले के प्रशांत किशोर को बड़ी सफलता मिली है। प्रशांत किशोर की पहल पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने एनआरसी का विरोध कर दिया है।

जगन मोहन रेड्डी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मैं इस बात का भरोसा देता हूं कि आंध्र प्रदेश में एनआरसी लागू नहीं होगा। जगन रेड्डी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम एक अल्पसंख्यक नेता है और उन्होंने सबसे पहले मेरे कहने पर ही एनआरसी के विरोध की बात कही।

बता दें कि बिहार में मिलकर सरकार चला रहे जेडीयू और बीजेपी एनआरसी पर अलग-अलग सुर अलाप रहे हैं। नीतीश के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर के विरोध के बाद सीएम ने बिहार में एनआरसी लागू नहीं किए जाने का खुला एलान भी कर दिया है।

इससे पहले प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम और जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार से नागरिकता संशोधन विधेयक को राज्यसभा में समर्थन करने के फैसले पर विचार करने का अनुरोध किया था। जब पार्टी ने विधेयक का ऊपरी सदन में समर्थन किया, तब प्रशांत ने ट्वीट कर कहा था कि धर्म के आधार पर नागरिकों में भेदभाव करने वाले विधेयक (सीएबी) का जद(यू) द्वारा समर्थन करना दुखद है।

वहीं प्रशांत किशोर ने शनिवार को विवादास्पद सीएए और एनआरसी के खिलाफ सड़क पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अनुपस्थिति पर नाराजगी भी जाहिर की थी।  \