ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत

Home / news / NRC के खिलाफ कुशवाहा की यात्रा आज से शुरू, मोतिहारी से जाएंगे बेतिया

NRC के खिलाफ कुशवाहा की यात्रा आज से शुरू, मोतिहारी से जाएंगे बेतिया

26-Dec-2019 08:54 AM

PATNA : NRC और CAA के विरोध में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। कुशवाहा ने अपनी इस यात्रा को समझो समझो, देश बचाओ जागरूकता यात्रा का नाम दिया है। कुशवाहा आज मोतिहारी से बेतिया के लिए रवाना होंगे। उनके साथ पार्टी के तमाम बड़े नेता भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 


कुशवाहा ने इस यात्रा का ऐलान करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि देश के अंदर CAA जैसा काला कानून लागू किया गया है जो देश को तोड़ने वाला है। कुशवाहा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि NRC का विरोध देखते हुए अब उसे NPR के नाम से लागू करने की साजिश रची गई है। कुशवाहा लगातार यह कह रहे हैं कि देश के लोगों की नागरिकता पर सवाल उठाने वाली हिटलर शाही सरकार की मंशा को वह कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने NPR को NRC लागू करने के पहले केंद्र सरकार की तरफ से उठाया गया पहला कदम बताया है।


मोतिहारी से बेतिया तक की यात्रा के बाद कुशवाहा 28 दिसंबर को सहरसा से पूर्णिया, 30 दिसंबर को नवादा से गया की यात्रा करेंगे। अगले साल 4 जनवरी को कुशवाहा अरवल से औरंगाबाद, 6 जनवरी को सासाराम से आरा और 8 जनवरी को सीतामढ़ी से मधुबनी के लिए जागरूकता यात्रा करेंगे।