ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद

तेजस्वी को क्रेडिट मिलने से घबराए कुशवाहा, NPR-NRC को लेकर अपने संघर्ष की दिला रहे याद

तेजस्वी को क्रेडिट मिलने से घबराए कुशवाहा, NPR-NRC को लेकर अपने संघर्ष की दिला रहे याद

26-Feb-2020 09:12 AM

PATNA : NPR-NRC के मुद्दे पर तेजस्वी का मास्टर स्ट्रोक रंग दिखा गया। विधानसभा से जब NPR-NRC को लेकर प्रस्ताव पास हुआ तो तेजस्वी इसके नायक बन चुके थे। भले ही जेडीयू ने उन्हें हीरो बनाने में बड़ी भूमिका निभाई हो लेकिन तेजस्वी को मिल रहे इस क्रेडिट को उनके सहयोगी ही नहीं पचा पा रहे हैं। तेजस्वी की इस सफलता पर सहयोगी दलों की बेचैनी बढ़ गई है। महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा बेचैनी में दिख रहे हैं। 

अपने संघर्ष की दिला रहे याद

विधानसभा से NPR-NRC को लेकर प्रस्ताव पास होने के बाद तेजस्वी यादव को बधाई देने की बजाय उपेंद्र कुशवाहा लगातार अपने संघर्ष की याद दिला रहे हैं। कुशवाहा यह बता रहे हैं कि NPR-NRC को लेकर उन्होंने किस तरह अभियान चलाया। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने ट्विटर हैंडल से लगातार उन पुरानी खबरों को शेयर किया है जो NPR-NRC को लेकर उनकी यात्रा से संबंधित हैं। कुशवाहा यह बताने से नहीं चूक रहे कि उनकी तरफ से चलाई गई समझो समझो यात्रा में NPR-NRC को लेकर संघर्ष किया गया था। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर से पलटी मारने का आरोप लगाते हुए निशाना भी साधा है। रालोसपा का कहना है कि देश भर में NPR-NRC को लेकर विरोध देखकर नीतीश कुमार ने अब बीजेपी विरोधी होने का नाटक रचा है। 


तेजस्वी के बढ़ते कद से महागठबंधन परेशान

दरअसल कुशवाहा की बेचैनी यूं ही नहीं है। तेजस्वी यादव ने विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन ही जिस तरह अपनी स्थिति को मजबूत किया है, वह इस बात का संकेत है कि आगे आने वाले दिनों में वह महागठबंधन में शामिल सहयोगी दलों को अपनी शर्तों पर साथ रहने को कहेंगे। ऐसे में कुशवाहा हो या मुकेश सहनी वह नहीं चाहेंगे कि तेजस्वी का कद उनसे बहुत बड़ा हो जाए। तेजस्वी का बढ़ता हुआ का महागठबंधन में शामिल सहयोगी दलों को बौना साबित करेगा। लिहाजा अब यह बताने की होड़ मच गई है कि NPR-NRC को लेकर किसने क्या संघर्ष किया है।