खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
05-Feb-2020 01:42 PM
RANCHI: जेवीएम विधायक प्रदीप यादव नोटिस मिलने के बाद भड़के हुए हैं. पार्टी सुप्रीम बाबूलाल मरांडी को उनका ही बयान याद दिलाया, प्रदीप ने कहा कि मरांडी कभी कहा करते थे कि कुतुबमीनार से कूद जाऊंगा पर भाजपा में नहीं जाऊंगा. रेल की पटरी के नीचे आ जाऊंगा पर भाजपा नहीं ज्वाइन करूंगा. क्या वह इन बातों को भूल गए हैं.
मंगलवार को जारी किया था नोटिस
जेवीएम ने मंगलवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर प्रदीप यादव को नोटिस जारी किया था. मुलाकात पर प्रदीप से 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया था. जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई थी. प्रदीप से यह भी पूछा गया था कि आपके मुलाकात का मकसद क्या था. महासचिव अभय सिंह की ओर से जारी नोटिस में कहा गया था कि पिछले कुछ दिनों से आपके द्वारा पार्टी के खिलाफ विभिन्न समाचार पत्रों में दिया गया बयान पार्टी के अनुशासन के खिलाफ प्रतीत होता है. आपने कई बार पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी के बारे में भी पार्टी से हटकर बोला है.
23 जनवरी को प्रदीप और बंधु ने की थी मुलाकात
प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने 23 जनवरी को दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. दोनों को मुलाकात कराने वाले झारखंड कांग्रेस से प्रभारी आरपीएन सिंह भी थे. बता दें कि पार्टी ने विधायक बंधु तिर्की को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले भी पार्टी ने कोर कमेटी से दोनों को बाहर कर दिया था. दोनों बाबूलाल के बीजेपी में जाने का विरोध कर रहे थे.