पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
21-May-2023 11:54 AM
By First Bihar
PATNA : रिजर्व बैंक को इंडिया ने 2000 के गुलाबी नोटों को वापस लेने का एलान करा दिया है। जिसके बाद से जिनके पास भी पहले से मौजूद नोट से उसे खपत करने यह वापस करने की कवायद में जुट गए हैं। इसी कड़ी में एक बेहद ही रोचक जानकारी निकल कर सामने आयी है।आरबीआई के इस फैसले के महज एक दिन बाद कुल 27 करोड़ मूल्य के 2000 रुपये के नोट बैंक में जमा हुए।
दरअसल, आरबीआई ने दो हजार के गुलाबी नोटों को वापस लेने का फैसला लिया पहुंचे। राजधानी के लगभग सभी बैंकों की शाखाओ में नोटिस बोर्ड पर 2000 रुपये के नोट 30 सितंबर तक जमा करने की सूचना लगा दी गयी है। इसके बाद बैंकों से मिली सूचना के मुताबिक, शनिवार को जिले के विभिन्न बैंकों में लगभग 27 करोड़ मूल्य के 2000 रुपये के नोट जमा हुए। सबसे अधिक नोट स्टेट बैंक में जमा हुए हैं।
वहीं, अचानक से आए इतने नोटों को लेकर एआइबीओए के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि दो हजार रुपये का नोट 30 सितंबर तक वैध मुद्रा बना रहेगा। लेकिन, बैंकों से दो हजार रुपये का नोट ग्राहकों को देने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। पटना की कई शाखाओं में लोगों को नोट जमा कराने की लंबी लाइन लगी है। हालांकि, बैंक अधिकारियों ने बताया कि पिछले बार की तरह विशेष हलचल नहीं देखी जा रही है।
मालूम हो कि, दो हजार रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया बैंकों में आधिकारिक रूप से 23 मई से शुरू होने वाली है। लेकिन, आरबीआइ की घोषणा के दूसरे दिन शनिवार से ही राजधानी के बैंकों में लोग पहुंचने लगे। आरबीआई के इस फैसले के महज एक दिन बाद कुल 27 करोड़ मूल्य के 2000 रुपये के नोट बैंक में जमा हुए।
इधर, आरबीआइ ने नोट बदलने को एक फॉर्मेट बैंकों को भेजा है। नोट एक्सचेंज करने के दौरान लोगों को काउंटर पर मूल वैध पहचान प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। इसके लिए छह दस्तावेज में से कोई एक प्रमाण-पत्र दिखाना है। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइससें, वोटर आइडी कार्ड, पासपोर्ट, नरेगा कार्ड एवं पॉपुलेशन रजिस्टर शामिल हैं। रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को 30 सितंबर के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा की है।