ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / नोट बदली: पहले दिन बिहार के बैंकों में जमा हुए 188 करोड़ के...

नोट बदली: पहले दिन बिहार के बैंकों में जमा हुए 188 करोड़ के 2000 के नोट, केवल पटना में इतने करोड़ आए

24-May-2023 12:59 PM

By First Bihar

PATNA: देशभर के बैंकों में 23 मई से दो हजार के नोट बदलने का काम शुरू हो गया। आरबीआई के गाइडलाइंस के मुताबित दो हजार के नोट बदले और जमा किए जा रहे हैं। आरबीआई ने दो हजार के नोटों को बदलने के लिए 23 मई से 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। पहले दिन बिहार में 188 करोड़ रुपए के दो हजार के नोट जमा हुए। बात करें राजधानी की तो केवल पटना में 82 करोड़ रुपए के दो हजार के नोट बैंकों में बदले और जमा किए गए हैं।


दरअसल, सरकार ने दो हजार रुपए के नोटो का चलन देश में बंद करने का फैसला लिया है। इसको लेकर आरबीआई की तरफ से गाइडलाइंस जारी किए जा चुके हैं। विभिन्न बैंकों ने भी नोट बदली को लेकर अपनी तरफ से गाइडलाइंस जारी किए हैं। बिना आधार और किसी अन्य डॉक्यूमेंट के बिना दो हजार के नोट बदले जा रहे हैं। नोट बदली के पहले दिन बिहार में विभिन्न बैंकों की 7644 शाखाओं में 188 करोड़ रुपए के दो हजार के नोट बैंकों में आए।


केवल पटना में बैंकों की 930 शाखाओं में 82 करोड़ के दो हजार के नोट जमां हुए जबकि पटना में  39 डाकघरों में 2.66 करोड़ के दो हजार के नोट जमा हुए हैं। बात करें दूसरे राज्यों की तो, कई जगहो पर आरबीआई के गाइडलाइंस के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। बैंकों में नोट जमा करने आए लोगो से आईडी मांगे गए। कहीं-कहीं नोट बदली के लिए फॉर्म भरवाए गए और आधार,पैन मांगा गया।