पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
20-May-2023 06:27 PM
By First Bihar
PATNA: आरबीआई के बड़े फैसले असर अभी से ही दिखने लगा है। दो हजार के नोट का चलन बंद करने के फैसले के बाद पटना के महावीर मंदिर में चढ़ावे के रूप में आने वाले पैसों में दो हजार के नोटों की संख्या आठ गुना बढ़ गई है। हर दिन के मुकाबले शनिवार को चढ़ावे में आने वाले पैसों में दो हजार के नोट अधिक पाए गए। बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे तक करीब 25 नोट मंदिर के दान पात्र से मिले, इसकी संख्या और भी बढ़ने के संभावना जताई जा रही है।
नैवेद्यम के मैनेजर ने बताया कि, जिन लोगों के पास दो हजार के नोट हैं वे बैंकों का चक्कर लगाने से बचने के लिए पांच सौ की जगह दो हजार का नोट ही दान पात्र में डाल दे रहे हैं लेकिन इससे कोई परेशानी नहीं है, 30 सितंबर तक दो हजार के नोटों को बदल दिया जाएगा। हालांकि मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, सप्ताह में दो दिन महावीर मंदिर के दान पात्र को खोला जाता है। बुधवार और गुरुवार को मंदिर का दान पात्र खोला जाता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आने वाले बुधवार को ही स्पष्ट तौर पर पता चल सकेगा कि दो हजार के कितने नोट दान में मिले हैं।
बता दें कि शुक्रवार की रात आरबीआई ने दो हजार के नोटों को वापस लेना एलान कर दिया। आरबीआई के मुताबिक देश में दो हजार के नोट वैध रहेंगे लेकिन उनका सर्कुलेशन रोक दिया गया है। फिलहाल बाजार में जो दो हजार के नोट मौजूद हैं वे वैध रहेंगे। जिन लोगों के पास दो हजार के नोट हैं वे बड़ी ही आसानी से 23 मई से बैंकों में जाकर उन्हें जमा कर सकते है या बदल सकते हैं। इसके लिए आरबीआई ने 30 सितंबर तक का समय दिया है।