पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
22-May-2023 07:46 AM
By First Bihar
PATNA : RBI द्वारा जारी निर्देश के बाद अब सभी बैंकों में 2000 के नोट बदले जा सकेंगे। लेकिन, इसको लेकर अभी भी कई लोगों को इस बात का डर है कि उन्हें पिछली बार की तरह नोट बदलने के लिए पहचान पत्र दिखाने की आवश्यकता होगी। जिसको लेकर अब आरबीआई ने गाइडलाइंस जारी कर सब कुछ स्पष्ट किया है।
दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि आज से बैंकों में 2000 के नोट बदलने के लिए अलग से स्पेशल विंडो बनाए जाएंगे। जहां कोई भी आसानी से बिना कोई पहचान पत्र दिए 2000 के नोट बदल पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने नोटिफिकेशन में साफ तौर पर कहा है कि 2000 के नोट को बदलवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को आईडी प्रूफ नहीं देना है और ना ही कोई फॉर्म भरना है। वर्तमान में 2000 के 10 नोट को आसानी से बदला जा सकता है।
आरबीआई के तरफ से कहा गया है कि, 23 मई से लेकर 30 सितंबर के बीच कोई व्यक्ति जिनके पास 2000 के नोट हैं वह उसे अन्य मूल्य के नोटों में बदलवा सकते हैं। इसी तरह बैंक अकाउंट में भी ₹2000 के नोट को जमा करने के लिए कोई भी अतिरिक्त फॉर्म नहीं भरना होगा। इसको लेकर बैंक डिपॉजिट के जो नियम है महज उसका पालन करना होगा।
इधर, जो लोग ग्रामीण इलाके में रखते रहते हैं वह सीएसपी सेंटर में जाकर 2000 के नोट का चेंज करवा सकते हैं। लेकिन, सीएसपी सेंटर पर सिर्फ ₹4000 तक के ही 2000 के नोट को बदला जा सकेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत बंद करने का फैसला किया है। इस पॉलिसी के तहत आरबीआई धीरे-धीरे 2000 के नोट बाजार से वापस ले लेगा। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक बैंकों में 2000 के नोट बदलने के लिए अलग स्पेशल विंडो होंगे, जहां आसानी से 2000 के नोट बदल पाएंगे।