Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
12-Oct-2023 12:08 PM
By First Bihar
PATNA: बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात हुए रेल हादसे की जांच के लिए रेलवे बोर्ट की टीम पटना पहुंची है। इस टीम में रेलवे बोर्ड के कई बड़े अधिकारी शामिल है। पटना एयरपोर्ट से यह टीम रघुनाथपुर जाकर नॉर्थ ईस्ट रेल हादसे की जांच करेगी। रेलवे बोर्ड ने हादसे की जांच के लिए इस टीम का गठन किया है। जांच के बाद यह टीम रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
दरअसल, बुधवार की देर रात दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए थे। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
रेल मंत्रालय ने रेल हादसे की जांच का आदेश दे दिया है। हादसे की जांच के लिए रेलवे बोर्ड की टीम गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पहुंची। इस टीम में चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी जनक कुमार गर्ग समेत रेलवे बोर्ड के अन्य अधिकारी शामिल हैं। रेलवे बोर्ड इन्सफ्रास्टक्चर हेड भी पटना पहुंचे हैं जबकि कोलकाता से भी कई अधिकारी पटना पहुंच गए हैं। जांच टीम पटना एयरपोर्ट से बक्सर में हादसे की जांच के लिए रवाना हो गई है।
