ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / news / नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसा : 19 घंटे के बाद भी नहीं शुरू हो...

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसा : 19 घंटे के बाद भी नहीं शुरू हो पाया परिचालन, अभी भी राहत- बचाव कार्य जारी

12-Oct-2023 03:46 PM

By First Bihar

BUXAR : बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन के पास दिल्ली के आनंदविहार से कामाख्या जा रही नाॅर्थ ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस बुधवार को हादसे का शिकार हो गई।  ट्रेन की सभी बोगियां बेपटरी हो गईं, जिसमें तीन बोगी पूरी तरह पलट गईं।  हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। हादसे को 19 घंटे से ऊपर हो गया है लेकिन अभी तक रेल परिचालन शुरू नहीं हो पाया है।  रेल प्रशासन युद्धस्तर पर पटरियों को ठीक करने और डिरेल बोगियों को हटाने में लगा है।  


पूर्व मध्य रेलवे के तरफ से जो अधिकारी जानकारी दी गई है उसके मुताबिक़ अबतक इस रेल हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  रेलवे की ओर से हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाने के निर्णय लिया गया है। जबकि, घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया गया है।  


इस हादसे को लेकर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट दिनांक 11.10.2023 को रात्रि 09.53 बजे आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए । पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधकतरूण प्रकाश, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं ।


इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 04 चात्रियों की मौत हो गई, 05 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा 25 यात्री साधारण रूप से घायल हुए । रेल प्रशासन द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दे दी गयी है। साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रूपए अनुग्रह राशि के रूप में दी गयी । सभी यात्रियों को घटनास्थल से गंतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत् रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया ।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन आदि के सहयोग से सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर और पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिचालन पुनर्बहाली का कार्य प्रगति पर है । दुर्घटना के संबंध में सूचना मुहैया कराने के लिए हेल्पलाईन नं. खोले गए हैं । दुर्घटना की जांच संरक्षा आयुक्त (रेलवे), ईस्टर्न सर्किल, कोलकाता द्वारा किया जाएगा ।