Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
14-Oct-2021 01:16 PM
DESK: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। जैकलीन फर्नांडीस को दोबारा ईडी की तरफ से समन भेजा गया है वह कल यानी शुक्रवार को ईडी के दफ्तर में हाजिर होगी। जबकि नोरा फतेही को पर्वतन निदेशालय ने समन भेजकर आज ईडी के दफ्तर में उपस्थित होने को कहा था। नोरा फतेही ईडी के दफ्तर पहुंची हैं। जिससे पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ED की निगाहें कई लोगों पर हैं जो इस केस में डायरेक्ट और इन डायरेक्ट रूप से शामिल हैं।
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में नोरा फतेही को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा गया है। जैकलीन को 15 अक्टूबर को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में बुलाया गया है। इन दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस से 200 करोड़ की ठगी और फिरौती के मामले में पूछताछ की जानी है।
तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपए रंगदारी वसूलने के केस में सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस लीना पाल जेल में बंद हैं। आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहकर दोनों एक्ट्रेस को अपने जाल में फंसाने की साजिश रची थी। इससे पहले भी जैकलीन से दो बार पूछताछ ईडी कर चुकी है। जैकलीन को शुक्रवार को ईडी के दफ्तर में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
इससे पहले पूछताछ में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत जैकलीन का बयान भी दर्ज किया जा चुका है। 23 अगस्त को ईडी ने जानकारी दी थी कि इस केस में चेन्नै में समंदर किनारे मौजूद एक आलीशान बंगलो को उन्होंने जब्त किया है और इसी के साथ 82.5 लाख रुपये कैश, 2 किलोग्राम सोना, 16 लग्ज़री कार और कई महंगे सामान जब्त किए गए थे।