ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / एक झटके में SP ने पूरे थाने को किया सस्पेंड, घूसखोरी के चक्कर...

एक झटके में SP ने पूरे थाने को किया सस्पेंड, घूसखोरी के चक्कर में नप गए दारोगा समेत कई पुलिसवाले

08-Feb-2021 10:40 AM

DESK :  अवैध वसूली को लेकर पुलिसवालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. ओखला बैराज थाना के सारे पुलिसकर्मियों को वहां के एसपी अंकिता शर्मा ने अवैध वसूली के आरोप में सस्पेंड कर दिया है. दरअसल इन पुलिसवालों की ड्यूटी चेकपोस्ट पर लगाई गई थी और ये वहां गाड़ीवालों से अवैध वसूलीकरते थे. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. पुलिसवालों की इसी गलती के कारण एसपी ने पूरे थाने को सस्पेंड कर दिया.


पूरी घटना नोएडा के सेक्टर-39 ओखला थाना की है, रिश्वतखोरी के आरोप में एसपी अंकिता शर्मा ने पूरे थाने को सस्पेंड करा दिया है. साथ ही मामले में जांच कर आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है कि अवैध वसूली और रुपयों के लेनदेन की लगातार शिकायतें मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस कप्तान ने यह कदम उठाया है. आपको बता दें कि इन पुलिसवालों का एक वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया में डाला था. दरअसल ट्विटर पर नोएडा पुलिस को टैग कर वीडियो अपलोड किया गया था. 


आपको बता दें कि नोएडा पुलिस के ट्वीटर अकाउंट पर किसी ने एक विडियो शेयर करते हुए कुछ पुलिसकर्मियों पर नोएडा में एन्ट्री के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था. बताया गया है कि वीडियो नोएडा के एक कालिंदी कुंज बार्डर पर तैनात बैरिकेडिंग डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का है.  पुलिसकर्मियो का वीडियो वायरल होने के बाद से इस पर लोग ट्वीट कर रहे हैं.  


एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो कब का है, इसकी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में लगी है. साथ ही कुछ पुलिसकर्मी अवकाश पर चल रहे है. चौकी पर कितने पुलिसकर्मी तैनात है इसकी जांच कर बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.