Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
09-Nov-2022 03:48 PM
PATNA : बिहार में आज उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर पंचायत सचिवों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है, जिसका खुलासा विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है बल्कि राज्य में नियुक्ति घोटाला हो रहा है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि पंचायत सचिव की नियुक्ति 15 जुलाई को हुई थी, जिसके बाद इनकी पोस्टिंग भी कर दी गई थी। आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री उन्हें फिर से नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बिहार में मौजूदा सरकार नियुक्ति घोटाला कर रही है। उन्होंने कहा है कि आज जिन 11 हजार पंचायत सचिवों को नियुक्ति पत्र दी गई है, उसमें केवल 3500 लोगों की ही नियुक्ति पत्र सही है। बाकी बचे हुए लोग बीजेपी के साथ सरकार रहते ही नियुक्त हो चुके थे।
नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अपने जन्मदिन के मौके पर भी झूठ बोल रहे हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार ने 3 महीने में कितने नियुक्ति पत्र का वितरण किया है ? उन्होंने कहा कि NDA की सरकार में 1 लाख नोकरी देने का काम किया गया है, जिसे आज मौजूदा सरकार अपने नाम पर वाहवाही लूटने में लगी है। चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है।