ब्रेकिंग न्यूज़

gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...

Home / news / नियुक्ति को लेकर बीजेपी दफ्तर पहुंचे अनियोजित कार्यपालक सहायक अभियंता, मंत्री सम्राट चौधरी...

नियुक्ति को लेकर बीजेपी दफ्तर पहुंचे अनियोजित कार्यपालक सहायक अभियंता, मंत्री सम्राट चौधरी से मिलने की कर रहे मांग

06-Sep-2021 01:12 PM

By DEVASHISH

PATNA: नियुक्ति की मांग को लेकर अनियोजित कार्यपालक सहायक अभियंता आज बीजेपी दफ्तर पहुंचे। बीजेपी कार्यालय परिसर में अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। अभ्यर्थी पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से मिलने की मांग कर रहे हैं। 


पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से मिलने की मांग को लेकर अनियोजित कार्यपालक सहायक अभियंता बीजेपी कार्यालय पहुंचे हैं। भारी संख्या में आए अभ्यर्थियों की मांग है कि उनकी जल्द से जल्द बहाली की जाए। अभ्यर्थियों ने बताया कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के द्वारा उनकी परीक्षा ली गयी। पैनल की वैधता 3 साल रखी गयी थी। 



उसमें से आधे लोगों को ज्वाइनिंग करायी गयी और आधे लोगों की ज्वाइनिंग नहीं करायी गयी। 3 अगस्त को लेटर निकाला गया था लेकिन अब तक इनकी ज्वाइनिंग नहीं करायी गयी। सीतामढ़ी से आए एक अभ्यर्थी का कहना है कि मैं दिव्यांग अभ्यर्थी हूं सीतामढ़ी से आने जाने में सक्षम नहीं हूं फिर भी अपने हक के लिए पटना आता हूं। मंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर अपनी समस्याएं रखने बीजेपी दफ्तर आए अभ्यर्थी 4113 की अनुशंसा को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग कर रहे हैं। 


अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि अनियोजित कार्यपालक सहायक अभियंता की परीक्षा 2019 में आयोजित की गयी थी। जिसमें आधे लोगों का नियोजन हो गया है जबकि आधे को छोड़ दिया गया है। इस संबंध में अभ्यर्थी पहले भी पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से मिल चुके हैं लेकिन सिवाय आश्वासन के आज तक कुछ भी हासिल नहीं हो सका। 


अभ्यर्थियों का कहना है कि विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि आधे लोगों की बहाली आउटसोर्सिंग से की जाएगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि आखिर आउटसोर्सिंग से बहाली क्यों करना चाह रहे हैं। जबकि कि हमलोग काफी उम्मीद लगा कर बैठे है कि आज ना कल उन्हें भी मौका सरकार जरूर देगी। इसी को लेकर आज वे एक बार फिर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से मिलने बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे लेकिन छात्रों के हंगामा को देखते हुए मंत्री सम्राट चौधरी पीछे की गेट से निकल गये।  


वही इस पूरे मामले पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि कार्यपालक सहायक की बहाली जिला स्तर पर होती थी। अब इसकी व्यवस्था बेल्ट्रॉन के जिम्मे हैं। गर्वमेट के आईटी डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता है। अभी 7600 से अधिक लोग कार्यपालक सहायक के तौर पर बिहार में काम कर रहे हैं। आगे के दिनों में कैबिनेट ने यह फैसला लिया है कि 8000 लोगों की बहाली कार्यपालक सहायक के तौर पर करेंगे इसकी एक व्यवस्था है कि बेल्टॉन के तहत हिन्दी या अंगेजी में 30 मार्क्स लाने होते है। पूरी प्रोसेस है जिसके तहत हम बहाली करेंगे। जिन लोगों ने पहले आवेदन किया था उनके लिए भी हमलोगों ने यह व्यवस्था की है। वे लोग भी आगे के दिनों में परीक्षा देकर नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। 


मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सरकार ने यह निर्णय लिया की नियोजन बेल्ट्रॉन के माध्यम से करेंगे। हम बिना टैलेंट के किसी को नहीं ले सकते। बिहार में जो टैलेंटेड होंगे उन्हें नौकरी मिलेगी। प्रत्येक पंचायत में आरटीपीएस काउंटर खोला गया है। अब हम आठ हजार लोगों को बहाल करेंगे। बहाली बेल्ट्रॉन के माध्यम से की जाएगी। नई प्रकिया से बहाली की जाएगी।