ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर बोले BJP MLC संजय पासवान, अफसर लालफीताशाही के शिकार और नेता अवसरवादी

नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर बोले BJP MLC संजय पासवान, अफसर लालफीताशाही के शिकार और नेता अवसरवादी

03-Mar-2020 05:17 PM

By niraj

PATNA : बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने अपने ही सरकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर उन्होनें यहां तक कह दिया है कि शिक्षक अधिकारियों की लालफीताशाही और नेता के अवसरवादिता के शिकार हो रहे हैं।


संजय पासवान ने सदन के बाहर निकल कर ये बताया कि नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर सदन में चर्चा हुई है। उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही नियोजित शिक्षकों का वेतन बढ़ जाएगा। उन्होनें कहा कि सरकार औऱ शिक्षक बैठ कर आपस में बात करेंगे तो रास्ता निकल आएगा। वहीं सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के बावत उन्होनें कहा कि किसी भी मूवमेंट में कार्रवाई की जाती है इससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होनें कहा कि इलेक्शन का टाइम है हर पार्टी के लिए ये बड़ा मुद्दा है विपक्ष भी इसे मुद्दा बना रहा है सरकार जल्द ही रास्ता निकाल लेगी।


वहीं नियोजित शिक्षकों के सेवाशर्त के मुद्दे पर संजय पासवान ने कहा कि हां इस मामले में सरकार से देरी हुई है। पिछले पांच सालों में सेवाशर्त नियमावली सरकार नहीं तैयार करवा सकी जो चिंता का विषय है। उन्होनें इस मसले पर यहां तक कह डाला कि ये सब  अधिकारियों  की लालफीताशाही और सरकार में बैठे नेताओं के अवसरवादिता का नतीजा है।


बता दें कि विधान परिषद में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक बड़ा आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों का वेतन बढ़ाने वाली है। सुप्रीम कोर्ट में भी इस बात को बोला गया था कि नियोजित शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन दिया जाएगा। सुशील मोदी ने कहा कि जो डिग्री कॉलेज वाले वित्तरहित टीचर हैं। उनके वेतन में बढ़ोतरी  करेगी।