ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

नियोजित शिक्षकों के समर्थन में विपक्ष का प्रदर्शन, विधान परिषद में गरमाया मुद्दा

नियोजित शिक्षकों के समर्थन में विपक्ष का प्रदर्शन, विधान परिषद में गरमाया मुद्दा

02-Mar-2020 11:55 AM

PATNA : बिहार में नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के मुद्दे पर विधान परिषद में विपक्ष ने आज जोरदार हंगामा किया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी और कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हड़ताली शिक्षकों से वार्ता की मांग की है।

हड़ताली शिक्षकों के मुद्दे पर प्रदर्शन करने के साथ-साथ कांग्रेस ने स्कूली शिक्षा में मैथिली को शामिल किए जाने की भी मांग की .है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी मदन मोहन झा, प्रेमचंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मैथिली के साथ सरकार सौतेला बर्ताव कर रही है. प्रेमचंद्र मिश्रा के के आरोप का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी मैथली का मुद्दा उठाया. जिसके जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि राजद के समय में ही मैथली की उपेक्षा की गई थी. BPSC के सिलेबस से मैथली को हटा दिया गया था. 

इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि पुरानी बातों को छोड़ दिजिए. अब नए सिरे से मैथली की पढ़ाई स्कूलों में शुरू करानी चाहिए.