ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / नियोजित शिक्षकों पर मेहरबान हुई सम्राट- नीतीश की सरकार,होम पोस्टिंग को लेकर भी...

नियोजित शिक्षकों पर मेहरबान हुई सम्राट- नीतीश की सरकार,होम पोस्टिंग को लेकर भी दी बड़ी जानकारी

24-Feb-2024 10:11 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी विधानसभा में नियोजित शिक्षकों के भ्रम को दूर करते हुए बताया कि सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बनने के बाद नियोजित शिक्षकों को तीन जिलों का विकल्प मिलेगा। हालांकि, शिक्षा मंत्री ने साफ़ कर दिया है कि जब समुचित रिक्तियां होगी तभी पदस्थापन मिलेगा। पसंद के जिलों में अगर मेरिट के आधार पर जगह नहीं बचती है तो शिक्षकों को पसंद के विपरीत दूसरे जिलों में भी जाना होगा।


दरअसल, विधान परिषद में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने आठ सदस्यों के ध्यानाकर्षण के जवाब में नियोजित शिक्षकों के भ्रम को दूर कर दिया। उन्होंने सरकार के उत्तर में दो टूक कहा कि - सक्षमता परीक्षा पास कर राज्य कर्मी बनने के बाद नियोजित शिक्षकों को तीन जिलों का विकल्प मिलेगा। पर, वहां समुचित रिक्तियां होगी, तभी पदस्थापन मिलेगा। इसके साथ ही साथ ही यह भी साफ किया कि पसंद के जिलों में रिक्तियों को भरने के क्रम में अगर मेरिट के आधार पर जगह नहीं बचती है, तो शिक्षकों को पसंद के विपरीत दूसरे जिलों में भी जाना होगा।


इसके अलावा चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि विशिष्ट शिक्षक बनने के बाद भी अगर कोई सुविधा छूटती है, तो सरकार उसे पूरा करेगी। इससे पहले इस मामले में शिक्षा से जुड़े विधान पार्षदों एवं विशेषज्ञों से बात करेंगे। उन्होंने यह बात प्रो. संजय सिंह एवं सात विधान पार्षदों की तरफ से विधान परिषद में लाए गए ध्यानाकर्षण के जवाब में कही है।