Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
26-Oct-2023 04:50 PM
By First Bihar
PATNA: दूर्गा पूजा के दौरान शांति रहे इसके लिए बिहार पुलिस ने पूरे राज्य के लिए आदेश जारी किया था. दूर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजाया जायेगा. लेकिन ये आदेश आम लोगों के लिए था. बिहार सरकार के मंत्री और लालू-राबड़ी के बेटे तेजप्रताप यादव ने पुलिस के आदेश की धज्जियां उड़ा दी.
डीजे बजाते हुए विसर्जन जुलूस निकाला. डीजे के साथ विसर्जन यात्रा निकालने वाले तेजप्रताप यादव बिहार के मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के सामने से गुजरे. सीएम आवास के आस पास तैनात रहने वाले सैकड़ों पुलिसकर्मियों चुपचाप तमाशा देखते रहे. आज पटना पुलिस से जब सवाल पूछा गया तो पुलिस ने कहा-मामले का अनुसंधान करेंगे.
बता दें कि इस साल तेजप्रताप यादव ने सीएम आवास से कुछ ही दूरी पर बांके बिहारी मंदिर बनवा रखा है. उसी मंदिर में इस साल तेजप्रताप यादव की ओर से मां दूर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गयी थी. बुधवार को तेजप्रताप यादव खुद प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस लेकर निकले थे. उनके प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे बजता हुआ चल रहा था.
विसर्जन यात्रा लेकर निकले तेजप्रताप यादव बिहार के मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के सामने से गुजरे. ये वो इलाका है, जहां हर समय सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं. उनके सामने से तेजप्रताप यादव प्रतिमा विसर्जन के लिए डीजे बजाते हुए गुजरे लेकिन कार्रवाई करने की हिम्मत किसी की नहीं हुई. तेजप्रताप यादव प्रतिमा विसर्जन यात्रा को लालू-राबड़ी आवास भी लेकर गये. उसके बाद वे शहर से गुजरते हुए गंगा नदी किनारे पहुंचे, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया.
पुलिस ने कहा-मामले को देखेंगे
आज पटना के सिटी एसपी वैभव शर्मा ने दूर्गा पूजा को लेकर प्रेस कांफ्रेस की. सिटी एसपी ने कहा कि कुछ दूर्गा पूजा आयोजकों द्वारा नियमों का पालन नहीं किये जाने की शिकायत मिली है, उनके खिलाफ छानबीन की जा रही है. इस बीच मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या तेजप्रताप यादव के खिलाफ भी कार्रवाई होगी जो राजभवन और सीएम आवास के सामने से डीजे बजाते हुए निकले थे. सिटी एसपी ने कहा कि जितने भी मामले होंगे उनका अनुसंधान कर कार्रवाई की जायेगी.
पटना से इंद्रजीत की रिपोर्ट







