गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
30-Jul-2022 09:36 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया था. तेजस्वी ने कहा था कि जब नित्यानंद राय केंद्र में मंत्री नहीं बने थे, तब वो आरजेडी में शामिल होना चाहते थे. तेजस्वी के बयान के बाद सियासी गलियारों में खूब बवाल मचा. अब नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के आरोपों का जबाब दिया है. उन्होंने कहा कि आरजेडी वंशवाद की पार्टी है. सत्ता में बने रहने के लिए सभी समाज के लोगों को यह पार्टी तोड़ने का काम करती है.
राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को सबसे बड़ा झूठा बताया. उन्होंने कहा कि आरजेडी वंशवाद की पार्टी है. सत्ता में बने रहने के लिए सभी समाज के लोगों को यह पार्टी तोड़ने का काम करती है. सुशासन की सरकार के खिलाफ बोलने के लिए तेजस्वी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसीलिए ऐसी बातें करते हैं. 2025 के चुनाव में विपक्ष को अंदाजा हो जाएगा कि बिहार की जनता ने इन लोगों को रिजेक्ट कर दिया है.
नित्यानंद राय ने कहा कि पिछले चुनाव में नतीजों से पहले जब आरजेडी को लगने लगा कि बिहार में उनकी सरकार बनने जा रही है तो, सरकार में आने की आहट भर आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने राज्य के अन्दर 2 दिनों में आतंक का माहौल बना दिया था. जिस प्रकार से आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता कर रहे थे, उससे 15 साल पहले वाली याद ताजा हो गई थी. पूरा बिहार जानता है कि कौन कितना असत्य और झूठ बोलता है.