सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
20-Jun-2024 12:20 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्र की एनडीए सरकार में दूसरी बार गृह राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नित्यानंद राय का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोगों के आशीर्वाद और प्यार के लिए उनका आभार जताया।
इस मौके पर नित्यानंद राय ने दावा किया कि आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेता तेजस्वी यादव को पूरी तरह से समाप्त कर देंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को जीरो पर आउट करेंगे। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है। बिहार में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के प्रयास से विकास की धारा बह रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और नरेंद्र मोदी के मन में बिहार का एक-एक नागरिक है। बिहार से उनको कितना प्रेम है हर कोई जानता है। नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने देश और दुनिया को बता दिया कि उन्हें बिहार से कितना प्रेम है।
नित्यानंद ने कहा कि धरती की सुगंध बता देती है कि फसल कैसी होगी। 2025 में परिवारवादी और भ्रष्टाचारी पार्टी और उसके नेता तेजस्वी यादव को पूरी तरह से समाप्त कर देंगे। राजनीति के अखाड़े में इन लोगों को धूल चटाने का काम करेंगे और महागठबंधन को जीरो पर आउट कराएंगे। बिहार में अपराध पर नीतीश सरकार कार्रवाई भी करती है और अपराधी को तुरंत सजा भी दिलाती है।