ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

नित्यानंद का बड़ा हमला, कहा- तेजस्वी कसाई खाना खुलवाने वाले लोग हैं..हम गौ माता की हत्या रुकवाने वाले हैं

नित्यानंद का बड़ा हमला, कहा- तेजस्वी कसाई खाना खुलवाने वाले लोग हैं..हम गौ माता की हत्या रुकवाने वाले हैं

23-Aug-2022 02:21 PM

PATNA: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि तेजस्वी यादव कसाई खाना खुलवाने वाले लोग हैं और नित्यानंद राय गौ माता की हत्या रुकवाने वाले लोग हैं। पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर हमने गौ माता की अवैध तस्करी को बंद कराया। जो भारत से पड़ोसी देशों में होता था। जिसमें 80 प्रतिशत की कमी आई है। बिहार में गुंडाराज, अराजक राज, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता सब देख और समझ रही है समय आने पर जवाब देगी। नित्यानंद ने यह भी कहा कि यदि बालू सस्ता नहीं किया गया तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे।


सोमवार को पटना में तिरंगे के साथ प्रदर्शन कर रहे युवक की एडीएम ने पिटाई की थी। इस घटना की निंदा करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया है। जिस तिरंगे के लिए लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी लेकिन जिस तरह से पटना में तिरंगे का अपमान हुआ इसके लिए सीएम और डिप्टी सीएम को माफी मांगनी चाहिए। 


नित्यानंद ने कहा कि विपक्ष जिस तरह विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रही है। इससे सरकार चिढ़ी हुई हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को बाधित करने का यदि प्रयास बिहार सरकार करेगी तो बीजेपी के कार्यकर्ता संघर्ष के साथ सड़क से लेकर सदन तक जवाब देगी। बीजेपी के कार्यकर्ता चौबीस घंटे बिहार के हित के लिए लड़ने का काम करेगी। बिहार के हित में जो भी अच्छे निर्णय होंगे उसे राज्य सरकार को करना होगा।


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री वही होगा जो गरीबों का रखवाला होगा और गरीबों ने अपना मसीहा नरेंद्र मोदी को बनाया है। भारतीय जनता पार्टी गांव-गांव और बूथ-बूथ तक हैं। बीजेपी पहले भी लालू के अराजक शासन का विरोध करती रही है। नित्यानंद ने कहा कि तेजस्वी यादव कसाई खाना खुलवाने वाले लोग है और नित्यानंद राय गौ माता की हत्या रुकवाने वाले लोग है। गौ माता की अवैध तस्करी भारत से पड़ोसी देशों में होता था। पीएम मोदी और अमित शाह के निर्देश पर कार्रवाई की गयी जिससे 80 प्रतिशत की कमी आई है। 


आज बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार गुंडाराज अराजक राज बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का प्रतिक है जनता सब समझ रही है समय आने पर जवाब देगी। बालू सस्ता नहीं कीजिएगा तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे। अवैध शराब निर्माण, विधि व्यवस्था, बेरोजगारी के विषय पर जब सीएम नीतीश से मिलने का समय मांगा जाता था तो मिलते तक नहीं थे। 


यदि किसी व्यक्ति के मुंह में जहर डाला जाए तो एक व्यक्ति मरता है लेकिन किसी के कान में जहर डाल दिया जाए तो उससे काफी मौते होती है. नीतीश जी के एक कान में ललन सिंह और दूसरे कान में उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसा जहर डाला कि बिहार को बर्बादी की कगार पर ले जा रहा है। बिहार में जहर घोला जा रहा है। आरजेडी के गुंडे तांडव मचा रहे हैं। आपराधिक घटनाएं जितनी हो रही है वो बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। गया के विष्णुपद में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गये और किसी के विश्वास और आस्था को तार तार कर दिए। बिहार की जनता के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे। अफसरशाही बढ़ रहा है इसका हम कड़ा जवाब देंगे।