ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

नित्यानंद ने उजियारपुर से किया नामांकन : जनसभा में ऋतुराज ने कहा- यह चुनाव देश को आगे ले जाने का एजेंडा तय करेगा

23-Apr-2024 06:14 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR : उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नित्यानंद राय ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे। वही, भाजपा ने समस्तीपुर के पटेल ग्राउंड में जन आशीर्वाद सभा का भी आयोजन किया, जिसमें उन्होंने उजियारपुर की जनता को संबोधित किया। 


ऋतुराज सिन्हा ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उजियारपुर की जनता के जोश और समर्थन को देखकर मैं आश्वस्त हूं कि बिहार में एनडीए को इस बार सभी 40 की 40 सीटें मिलने जा रही हैं। वही जनसभा को संबोधित करते हुए ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव देश का है। जिसमें हम देश के प्रधानमंत्री का चुनाव करते हैं और देश को आगे ले जाने का एजेंडा तय करते हैं।