ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / नीतीश- तेजस्वी को गिरिराज सिंह की चेतावनी, कहा - जल्द आएगा हमारा भी...

नीतीश- तेजस्वी को गिरिराज सिंह की चेतावनी, कहा - जल्द आएगा हमारा भी समय, अभी मनभर चला लें तुगलकी फरमान

29-Oct-2023 11:55 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बलिया की घटना तो लोग गंगा - जमुन की तहजीव कह रहे हैं।मुझे समझ में नहीं आता कि हिंदुओं ने कभी ना मोहर्रम में,ना कभी ईद में कभी भेदभाव किया  है और न नहीं कभी सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा है। लोग मुझे गालियां देते हैं,मैं पूछना चाहता हूं जब हमने कभी भी एक पत्थर नहीं बरसाया कभी मोहर्रम में, तो आखिर दुर्गा की मूर्तियों पर पत्थर भी बरसाएं और प्रशासन हिंदुओं को मारे पीटे और केस में भी फसाएं। ठीक है तुगलकी सरकार है जो मन में आए सो करें पर समय एक साथ नहीं रहता है। यह जरूर याद रखें। यह बातें केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कही है। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद अपने संसदीय इलाके में मौजूद हैं। जहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने नीतीश - तेजस्वी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि- मैं हिन्दुओं के हक़ के लिए लड़ता हूं और आगे भी लड़ता रहूँगा। जब आएगा समय तो देखा जाएगा। लेकिन मैं इसका विरोध करता रहूंगा। चाहे बलिया हो, चाहे खातोपुर हो, चाहे कस्बा हो चाहे वीरपुर हो। हम इसका विरोध करते रहेंगे। जब-जब हिंदू पर प्रहार होगा तो मैं इसका प्रतिकार करता रहूंगा। चाहे मेरा नाम हीक्यों ना केस हो।


गिरिराज सिंह ने कहा कि- यदि सरकार गंभीर अगर होती तो बदले की भावना से हिंदुओं को जेल में क्यों भेजती। मैं तो इसीलिए कहा था अगर खातोपुर की तरह किसी मस्जिद का नुकसान हुआ होता तो आज बेगूसराय में आग लग गया होता। मुस्लिम समाज के लोग इतना प्रशासन संभाल नहीं पाए लेकिन दो-चार बच्चे के कारण समूचे हिंदू समाज को जो जो नेता था सबको केस में नाम देकर फंसा दिए।



खातोपुर में दुर्दशा मंदिर की है। यही देखने आए हैं। प्रशासन ने कहा था इस मंदिर को हम बनवा देंगे, नापी करवा देंगे। अभी तक कुछ भी नहीं हुआ, इसीलिए पदाधिकारी को लेकर के पहुंचे हैं। मन्दिर टूटा हुआ देखा हूं। इसको कैसे बनाया जाए,आज देख लिए हैं। जैसे भी होगा, मंदिर को बनना चाहिए और बनेगा। ये जमीन एनएचआई का है। यहां मंदिर वर्षो बरस से बना हुआ है। एक मंदिर को व्यवस्थित तरीके से बना दिया जाए। इस मुद्दे पर डीएम बैठकर बात करेंगे।