BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
04-Oct-2023 06:03 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली के कोर्ट से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जमानत मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीति में शुचिता की बात करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अबिलम्ब तेजस्वी यादव को बर्खास्त करना चाहिए।
विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधिक मुकदमों में मात्र नाम आने पर मंत्रियों से इस्तीफा लेने की परिपाटी नीतीश कुमार ने कायम की थी लेकिन पहले चार्जशीटेड औऱ अब जमानत पर रहने के बावजूद तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल में बनाये रखना रहस्यमय है। तेजस्वी यादव को हटाने पर इनको अपनी सरकार गिरने का अंदेशा है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार औऱ परिवारवाद करना ही लालू परिवार का एकमात्र लक्ष्य है जो लोकतंत्र के लिए अशुभ है। 1000 करोड़ के चारा घोटाला से लेकर जमीन के बदले नौकरी तक के घोटालों की लिस्ट लम्बी है जिसमें लालू परिवार के करीब सभी सदस्य आरोपी हैं। अब जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई किये जाने पर ये विलाप कर रहे हैं।
विजय सिन्हा ने कहा कि 33 वर्षों में बड़े भाई छोटे भाई ने मिलकर बिहार को बदहाल कर दिया है। विकास के सभी पैमाने पर बिहार देश में नीचे से पहला या दूसरा है। राज्य में गरीबी दूर करने में इनकी कोई रुचि नहीं है। देश में अभी भी बिहार की चर्चा इनके द्वारा उत्पन्न नकारात्मक वातों के लिए की जाती है। इनकी नीति विभाजनकारी है।
वही विजय सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार करने वाले को जेल पहुंचाने की गारंटी देश की जनता को दी है। इसी गारंटी के कारण भ्रष्टाचार वाले एक जुट हो गए है। बिहार के भ्रष्टाचारी भी भयभीत हैं। इनका जेल जाना भी अब तय है। यह विडम्बना है कि महागठबंधन सरकार में शामिल सत्ताधारी मंत्रीगण बिहार के अपराधियों, माफियाओं औऱ लव जिहाद कराने वाले असामाजिक तत्वों के रोल मोडल हैं।