ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश से सात जन्मों में समझौता नहीं, नित्यानंद बोले- अहंकारी और अत्याचारी का...

नीतीश से सात जन्मों में समझौता नहीं, नित्यानंद बोले- अहंकारी और अत्याचारी का सत्यानाश तय

15-Jan-2023 12:43 PM

HAJIPUR: मकर संक्रांति के मौके पर हाजीपुर स्थित अपने घर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। आरजेडी द्वारा पोस्टर लगाकर नीतीश की तुलना राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से किए जाने पर नित्यानंद राय ने कहा कि देश की जनता अच्छी तरह से जान रही है कि कौन राम है और कौन रावण है।नित्यानंद राय ने कहा कि जिस तरह से अत्याचारी और अधर्मी रावण, कंस और कौरवों को गरीबों की आह लगी और उनका विनाश हो गया उसी तरह से जो लोग गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं आने वाले समय में उनका भी सत्यानाश होना तय है।


नित्यानंद राय ने कहा कि जब-जब जिसको गरीबों की आह लगी है उसका सत्यानाश हुआ है। गरीबों की आह लगने से अधर्मी और अत्याचारी रावण और कंस का विनाश हो गया था। आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को गरीबों की आह लग चुकी है। गरीबों की आह लगने का ही नतीजा है कि नीतीश आजकल किसी न किसी का पैर छूते चल रहे हैं। उसी तरह तेजस्वी यादव को भी गरीबों की आह लग चुकी है। बाढ़ के समय बच्चों के दूध का घोटाला बिहार में हुआ था। नीतीश कुमार और तेजस्वी की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है और वे अच्छी तरह से जानते हैं कि गरीबों की आह उनको लग चुकी है। इसलिए अपना मुंह छिपाने के लिए पोस्टर लगाकर नरेंद्र मोदी को रावण और कंस बता रहे हैं लेकिन जनता अच्छी तरह से समझती है कि कौन रावण, कौन कौरव है और कौन कंस है।


उन्होंने कहा कि किसी और को ताकत नहीं हैं कि वह राम और कृष्ण के बारे मे कुछ गलत कह सके लेकिन आज बिहार सरकार के लोग रामायण को गाली देने का काम कर रहे हैं, गौ माता की हत्या करवा रहे हैं और गरीबों को सता रहे हैं, सब पाप इन लोगों को लगेगा और आने वाले समय में ऐसे लोगों का सत्यानाश होने वाला है। वहीं शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद जेडीयू और बीजेपी के एक साथ विरोध करने के सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा कि बीजेपी को उनसे कोई संपर्क नहीं है। नीतीश कुमार से अब बीजेपी किसी भी जन्म में नहीं समझौता करने वाली है। नीतीश कुमार पूरी तरह से हाशिए पर पहुंच गए हैं। बिहार की जनता अब इनको इनकार कर चुकी है।