ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / नीतीश से मुलाकात के पहले बोले तेजस्वी, जातीय जनगणना होने तक प्रयास जारी...

नीतीश से मुलाकात के पहले बोले तेजस्वी, जातीय जनगणना होने तक प्रयास जारी रहेगा

11-May-2022 03:37 PM

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले हैं। अब से थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री से तेजस्वी की मुलाकात होने वाली है। अपनी इस मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने सीधी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि हम हर कीमत पर बिहार में जातीय जनगणना चाहते हैं और इसे पूरा होने तक प्रयास जारी रहेगा।


तेजस्वी यादव से जब यह पूछा गया कि क्या वह नीतीश कुमार पर दबाव बनाएंगे तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि हमारा प्रयास जारी है। जातीय जनगणना पर हमारा स्टैंड बिल्कुल साफ है और हम चाहते हैं कि बिहार में जातीय जनगणना करायी जाए।


तेजस्वी ने कहा कि अमर पासवान जी ने आज पद की गोपनीयता की शपथ ली है। शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा में हमारी पार्टी की संख्या बढ़ी है। जिससे हम सभी में खुशी है। विश्वेसरैया भवन में आग लगी है जिसमें सब कुछ जलकर खाक हो गया है। सुबह सात बजे से ही आग लगी है अब तक आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई है।


तेजस्वी ने कहा कि हमने अपने फंड से अपने क्षेत्र में फायर बिग्रेड की जो गाड़ियां दी थी उसे बुलाकर आग बुझाने का काम किया जा रहा है। दियारा क्षेत्र में खेतों में बराबर आग लग जाती थी जिसे देखते हुए राबड़ी देवी ने अपने फंड से 7 गाड़ियां विभाग को दी थी। उन क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियों को आग को बुझाने के लिए मंगाया गया है। तेजस्वी ने कहा कि आग लगी है या लगाई गयी है यह तो जांच का विषय है।