मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा
19-Jan-2024 12:11 PM
By First Bihar
PATNA : 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की महागठंधन सरकार के बीच एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि , इस दौरान नीतीश की नाराजगी और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की गई है। ऐसे में अब इस मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने सबकुछ क्लियर कर दिया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि- नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री हूं तो हमारे बीच मुलाकात तो होते रहती है इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। सरकार के कामकाज को लेकर हम लोगों के बीच तो मुलाकात होती रहती है। इसके कोई अलग मायने निकलना कहीं से भी उचित नहीं है। हम लोग सब लोग मजबूती के साथ आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। एक-एक करके जितने वादे किए हैं सारे पूरे कर रहे हैं।
वहीं, बिहार की सियासत में बदलाव के संकेत यानी नीतीश के भाजपा में जाने से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि- आप लोगों को जो ठीक लगे वह आप लोग कीजिए। लेकिन अफसोस होता है आप लोगों पर कि आप लोग जो सवाल कर रहे हैं इसकी कोई जमीन हकीकत नहीं है। इसलिए इस मसले पर बार-बार हमें सफाई देने की कोई जरूरत ही नहीं है। आप एक बात समझ लीजिए भाजपा का इस बार बिहार में हार तय है।
इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि- बिहार में जबसे महागठबंधन की सरकार बनी है, जब से लालू जी और नीतीश जी एक हुए हैं। तबसे भाजपा की पीड़ा बढ़ी हुई है। बीजेपी का काम ही इस तरह का अफवाह उड़ाना है और इस तरह का झूठी बात करना है। अब यहां आप लोग साथ ही बना रहे हैं तो अफसोस होता है। हम आपसे पूछना चाहते हैं कि और आपके चैनल से पूछना चाहते हैं बीजेपी कितना सीट पर बीजेपी बिहार में चुनाव लड़ रही है? क्या एनडीए में सीट शेयरिंग तय हो गया है ? आपकी चिंता यहां क्यों होती है. वहां क्यों नहीं होती है?
उधर, जदयू के तरफ से 17 सीटों की डिमांड पर तेजस्वी यादव ने कहा कि- यह हम लोगों का मसला है। जदयू और आरजेडी भी लड़ रही है। जदयू के साथ हम हैं और जदयू हमारे साथ है। हमलोग मजबूती के साथ ललड़ेंगे और नीतीश जी के नेतृत्व में हम लोग काम कर रहे हैं। भाजपा के द्वारा नीतीश कुमार को ऑफर देने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा- उनका तो दरवाजा बंद था, लगता है आप लोगों को बात कर ही दरवाजा खोल होंगे वो लोग। वैसे भी यह आप लोगों का काम है आप लोग कुछ भी चलाते रहिए।