ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / नीतीश से मुलाकात के बाद लालू-तेजस्वी से मिलेंगे डी राजा, I.N.D.I.A में सीट...

नीतीश से मुलाकात के बाद लालू-तेजस्वी से मिलेंगे डी राजा, I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग पर कह दी बड़ी बात

09-Jan-2024 11:16 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सीपीआई के महासचिव डी राजा ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और मंगलवार को वे दिल्ली जाने से पहले लालू प्रसाद और तेजस्वी से भी मुलाकात करेंगे हैं। इससे पहले डी राजा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में समझौते के बाद उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्यासी उतारेगी।


पटना पहुंचे डी राजा ने कहा है कि सीपीआई इंडिया गठबंधन के साथ एकजुट होकर हम बीजेपी के खिलाफ चुनाव लडेंगी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और कई विषयों पर चर्चा भी हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने से पहले आज वे तेजस्वी यादव से भी मुलाकात कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। कल नीतीश कुमार से औपचारिक मुलाकात हुई थी।


उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन पूरी तरह से एकजूट है। BJP और पीएम मोदी जो चाहते हैं वो पूरा नहीं होने वाला है। हमलोगों का एक ही संकल्प है BJP को हराना। देश की जनता के साथ जो धोखा हो रहा है, उन्हें सबक सिखाना है। सीट बंटवारे का मुद्दा बहुत जल्द सुलझेगा। इसके बाद CPI बिहार में अपने उम्मीदवार उतारेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस बाबत बात हुई है।


बहुत अच्छे माहौल में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई है और Bjp को हराना पहला मकसद है। CPI को भी सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलेगी इसका भरोसा है। वहीं नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी के सवाल को डी राजा टाल गए और कहा कि ये सारी चीजें INDIA गठबंधन की बैठक में आम सहमति से तय होगी। बीजेपी को हराना हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है।