ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / नीतीश से मुलाकात के बाद लालू के दरबार पहुंचे अखिलेश, निकाले जा रहे...

नीतीश से मुलाकात के बाद लालू के दरबार पहुंचे अखिलेश, निकाले जा रहे सियासी मायने

27-Apr-2023 01:13 PM

By First Bihar

DELHI: विपक्षी एकजुटता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंचे और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की। मीसा भारती के आवास पर लालू और अखिलेश की करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई। अब इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।


दरअसल, बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिनों अपने इसी मुहिम के तहत नीतीश और तेजस्वी कोलकाता पहुंचे थे और वहां पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। ममता से मुलाकात के बाद नीतीश और तेजस्वी लखनऊ पहुंचे थे,जहां उनकी मुलाकात यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ हुई थी। मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि अखिलेश यादव की तरफ से उन्हें हरी झंडी मिल गई है हालांकि अखिलेश यादव ने इस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्यादा कुछ नहीं कहा था।


नीतीश से हुई मुलाकात के बाद अब अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे और लालू प्रसाद से मुलाकात की। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नीतीश से विपक्षी एकता को लेकर हुई बातचीत के बाद ही अखिलेश यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात करने पहुंचे हैं। लालू से मुलाकात के बाद अखिलेश बाहर निकले तो मीडिया के उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि कुशलक्षेम पूछने के लिए उन्होंने लालू प्रसाद से मुलाकात की है हालांकि अब इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।